Ticker

6/recent/ticker-posts

चायल तहसील में चौथे दिन भी जारी रहा भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन का धरना प्रदर्शन...


रिपोर्ट-राकेश दिवाकर


कौशाम्बी : भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि सरकार द्वारा पारित तीनों अध्यादेश किसान विरोधी हैं, इसे रद्द किया जाना चाहिए, किसानों और मजदूरों की कोरोना महामारी में कमर टूट गई है उनके कर्जों को माफ किया जाना चाहिए और सरकार बिजली के बढ़े दरों को कम करे, किसान और मजदूरों की इन्हीं समस्याओं को लेकर यूनियन के कार्यकर्ता दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे, इस कार्यक्रम में महिला यूनियन की अध्यक्ष प्रिया त्रिपाठी, गुलाब देवी, विद्या देवी, श्यामबाबू, विनय शंकर, यशवंत सिंह, सुनीता देवी, राजरानी, मिथुन कुमार, भारतलाल, तेजबहादुर और रमेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


Post a Comment

0 Comments