रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में एमआईएम पार्टी की एक बैठक में काशिया पूर्व गांव में आयोजित कराई गई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परवेज़ महमूद ने किया, जिसमें उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी को लेकर नई रणनीति बनाई गई, जिला अध्यक्ष ने कई नए लोगों को पार्टी में जोड़कर एमआईएम की सदस्यता ग्रहण कराई, साथ ही पार्टी के विचारों को उनके बीच में साझा किया, उन्होंने कहा कि जिस तरह एमआईएम काम कर रही है जल्द ही पूरे उत्तर प्रदेश में इसका असर देखने को मिलेगा, उन्होंने यह भी बताया कि आगे चलकर एमआईएम के कार्यकर्ता मज़बूत होने के साथ साथ 'जय भीम और जय मीम' के नारे लगा कर आगे बढ़ेगें, इसी बीच कामरान हलीम जाफरी ने बताया कि युवा जोश युवा सोच के साथ आप लोग एमआईएम से जुड़े हैं वो काबिले तारीफ है, सभा को संबोधित करते हुए नए सदस्य भारतीय जी ने बताया कि हरिजन और मुस्लिम मिलकर ही संविधान को बचाने के लिए आगे तक लड़ाई लड़ेंगे तभी देश का विकास होगा, जिसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने ललकार के साथ पार्टी की नीतियों का स्वागत किया, इस मौके पर जिला अध्यक्ष परवेज़ महमूद, आफताब अहमद, नसीम अहमद, कामरान जाफरी, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद परवेज़, उस्मान, राकिब, वाकिब, शाद, शाहनवाज़, गुलनवाज़ ,फरहान आदि लोग मौजूद थे ।
0 Comments