रिपोर्ट-फरहान अहमद
कौशाम्बी : जनपद में आला अधिकारियों की सख्ती के बाद अब बालू लदे ओवरलोड वाहनों को निकालने के लिए माफिया ग्रामीण क्षेत्रों की लिंक सड़कों का सहारा ले रहे हैं, मुख्य सड़कों से बालू लदे वाहनों के गुजारने के बजाय चालक इन्हीं ग्रामीण इलाके की सड़कों से बालू वाहनों को निकाल रहे हैं, इन दिनों चरवा थाना क्षेत्र से होते हुए कोखराज थाना क्षेत्र तक प्रतिदिन बड़ी संख्या में बालू लदे ओवरलोड वाहन प्रतापगढ़ समेत अन्य जनपदों के लिए बालू लेकर निकल रहे हैं, चरवा थाना क्षेत्र आैर कोखराज क्षेत्र से होकर निकलने वाले इन वाहनों पर रोक लगाने के बजाय पुलिस कर्मी उनसे वसूली करते देखे जाते हैं, जिससे बालू का अवैध व्यापार कम होने का नाम नहीं ले रहा है ।
गौरतलब है कि तहसील चायल के थाना चरवा अंतर्गत ग्राम बलीपुर टाटा से होकर प्रतिदिन बालू लदे ओवरलोड ट्रैक्टर फर्राटे के साथ गुजर रहे है आखिर किसके सहारे बालू के अवैध ओवर लोड वाहनों का इस क्षेत्र से खेल चल रहा है, जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से होकर यह ओवरलोड ट्रैक्टर गुजर रहे है, थाना चरवा क्षेत्र के बलीपुर टाटा चौराहा से होकर गुजर रहे ओवरलोड ट्रैक्टर के सहारे प्रतिदिन बड़ी तादाद में अवैध बालू का व्यापार हो रहा है, यदि इन चालकों के अभिलेखों की जांच कराई गई तो बालू के बड़े काले कारोबार का खुलासा होना तय है ।
0 Comments