रिपोर्ट-फरहान अहमद
कौशाम्बी : जनपद में चायल सर्किल के चरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कई जगहों पर भांग की दुकानों में खुलेआम अवैध गांजा बेचा जा रहा है, जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि आबकारी निरीक्षक चायल कार्यालय में बैठे-बैठे कुर्सियां तोड़ रही हैं जबकि क्षेत्र में सरकारी भांग की दुकानों पर दुकान संचालक गांजा बेचवा रहे हैं ।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि चरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कई जगहों पर भांग की दुकानों में खुलेआम अवैध गांजा बेचा जा रहा है, जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि आबकारी निरीक्षक चायल कार्यालय में बैठे-बैठे कुर्सियां तोड़ रही हैं जबकि क्षेत्र में सरकारी भांग की दुकानों पर दुकान संचालक गांजा बेचवा रहे हैं, बताते चले की चरवा का एक बनिया जो के भांग का लैसेन्स लेकर चरवा आैर मनोहरगंज में सरकारी भांग की दुकान पर धड़ल्ले से गांजा बेचवा रहा है, अखिर कार किसके सह पर यह गांजा बिक रहा हैं इसका जिम्मेदार कौन है जो खुलेआम गांजा भांग की दुकान पर अवैैध तरीके से बिकवा रहा है, जबकि आबकारी, पुलिस प्रशासन इसी रोड पर से सारा दिन गूजरते है । लोगों का आरोप है कि आबकारी चायल और स्थानीय पुलिस को मोटी रकम दुकान संचालकों द्वारा पहुंचाई जा रही है जिसके चलते वह अपनी आखों पर पट्टी बाधे हुए हैं, जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि आबकारी चायल की सांठ गांठ से ही ये गांजा अवैध तरीके से बिक रहा है, अखिर ये गांजा कहा से आता है कौन लाता है, यह बड़ा सवाल है, देखा जाय तो नवयुग के युवक इस गांजा के सेवन से बेकार हो रहे है, जिम्मेदारों के नाक के निचे क्षेत्र में रोजाना लगभग 15 किलो तक गांजा बिक जाता है, गर कही पर जिम्मेदारों ने मात्र 1 किलो गांजा पकड़ लिया तो पहाड़ तोड़ लेते है, फिलहाल पुलिस और आबकारी विभाग की आंख मिचौली के खेल में कहीं न कहीं युवा पीढ़ी बर्बादी की खाई में गिरने की ओर बढ़ रही है ।
0 Comments