रिपोर्ट-घनश्याम यादव
कौशाम्बी : जनपद में शादी का झांसा देकर एक युवक द्वारा मुस्लिम युवती का तीन साल तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है, जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने इनकार कर दिया, जिसके बाद डिप्रेशन में आई युवती ने खुद को आग लगा लिया, मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझा कर उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है, मामले की सूचना मिलने के बाद तहसीलदार और पुलिस अपने अमले के साथ अस्पातल पहुंच कर युवती का बयान दर्ज किया, हालत नाजुक होने पर उसे प्रयागराज के एसआरएन रेफ़र कर दिया गया ।
मिली जानकारी के अनुसार सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक क़स्बे का रहने वाला अच्छू सोनकर ने क़स्बे की ही रहने वाली एक मुस्लिम युवती को शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म किया, युवती के गर्भवती होने पर एक सप्ताह पहले उसका गर्भपात करा दिया, जब इसी बात पर युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने इनकार कर दिया, इसकी शिकायत पीड़िता ने सम्बंधित कोतवाली और पुलिस के बड़े अधिकारियों से किया था लेकिन उसकी कही सुनवाई नही हुई, मंगलवार के दिन युवती एक सुनसान जगह पर युवक से मुलाकात करके शादी के लिये कहा, इस बार भी युवक ने इनकार कर दिया, जिसके बाद डिप्रेशन में आकर युवती ने खुद को आग लगा लिया, युवती को जिंदा जलते देख वहां मौजूद लोगो ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक युवती बुरी तरह से झुलस चुकी थी, जनकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुच गए, लोगो की मदद से युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के एसआरएन रेफ़र कर दिया, जहा युवती की हालत गंभीर बताई जा रही रही हैं ।
0 Comments