ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में रसूलपुर गिरसा भरवारी के रहने वाले अभिषेक कुमार दुबे ने एक मिनट में अपने पैर के अँगूठे को 100 बार फोड़ कर कलाम बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया है, यही नही अभिषेक ने एक वेबिनार में प्रतिभाग करके वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में भी अपना नाम दर्ज करवाने में सफलता हासिल की है ।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रसूलपुर गिरसा गांव भरवारी के रहने वाले अभिषेक कुमार दुबे पुत्र संजय द्विवेदी ने एक मिनट में अपने पैर के अँगूठे को 100 बार फोड़ कर कलाम बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया है, अभिषेक ने एशिया, इंडिया, इंटरनेशनल, हाई रेंज वल्ड बुक के साथ साथ बिहार बुक ऑफ रिकॉर्ड में रजिस्ट्रेशन कर दिया है, अभिषेक एक एनसीसी कैडेट भी है जो साल 2019-20 में एनसीसी बी के एग्जाम में प्रतिभाग किया था, अभिषेक 17 यूपी बटालियन के कैडेट है उन्होंने तीन कैम्पों में प्रतिभाग करके अपना परचम लहराया है, इस सम्बंध में अभिषेक ने बताया कि एनसीसी ज्वाइन करने के बाद उनके जीवन मे काफी परिवर्तन आया है एनसीसी हर एक युवा को ज्वाइन करना चाहिए, अभिषेक की इस प्रतिमा से पूरे कौशांबी जनपद का नाम रौशन हुआ है, उनके परिवारजनों का कहना है कि अगर शासन प्रशासन अभिषेक की मदद करे तो वह बहुत आगे जा सकता है, जिससे और भी प्रतिभावान युवाओं को प्रोत्साहन मिल सकता है इससे एक माहौल बनेगा और कौशाम्बी का नाम विश्व अस्तर पर विख्यात होगा, अब तक अभिषेक को उसकी काबिलियत के लिए विधायक, जिलाधिकारी, समेत कई नाम चीन संस्थानो, हस्तियों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है ।
0 Comments