Ticker

6/recent/ticker-posts

कोखराज चौराहे पर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किया चक्का जाम, कई थानों की पुलिस फोर्स रही मौजूद...


रिपोर्ट-राहुल कुमार


कौशाम्बी : जनपद में शनिवार को कोखराज थाना के सामने चौराहे पर किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर चक्का जाम कर दिया, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देश पर कोखराज चौराहे पर सीओ रामवीर सिहं, सिराथू एसडीएम सिराथू राजेश कुमार श्रीवास्तव सहित छह थानों की फोर्स तैनात कर दी गई, बताया जा रहा है कि इसके बाद भी किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगाते रहे, किसान नेता अपनी मांगों को लेकर अपनी बातों पर अड़े रहे ।


एसडीएम के काफी समझाने बुझाने पर उन्होंने आंदोलन को शांत किया, साथ ही एक राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उनके हाथों में सौंप कर सरकार द्वारा किसान विधेयक कानून को वापस लिए जाने की बात कही, इसके बाद मीडिया से बात करते हुए किसान नेताओं ने बताया कि इन दिनों वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर किसान विधायक के विरोध में सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं यह प्रदर्शन तब तक चलता रहेगा जब तक कि सरकार किसानों की मांगों को पूरा नहीं कर देती, चक्का जाम के दौरान किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments