Ticker

6/recent/ticker-posts

सैनी कोतवाली क्षेत्र में गरई गांव के समीप रेलवे लाइन पर मिला अज्ञात महिला का शव, फैली सनसनी...


रिपोर्ट-घनश्याम यादव


कौशाम्बी : जनपद में सैनी कोतवाली क्षेत्र के गरई गांव के समीप हावड़ा दिल्ली रेलवे लाइन के डाउन लाइन पर एक अज्ञात महिला का शव मिला है, महिला की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जाती है रेल लाइन के पास महिला के शव पाए जाने की जानकारी मिलते ही आसपास के तमाम ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी महिला के शव की शिनाख्त ग्रामीण नहीं कर सके, जिसके बाद सूचना पर पहुँचे चौकी प्रभारी सिराथू हेमंत मिश्र ने महिला की लाश की शिनाख्त का प्रयास करवाया लेकिन खबर लिखे जाने तक महिला के शव की शिनाख्त नही हो सकी है पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

Post a Comment

0 Comments