ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में सपा मुखिया अखिलेश यादव के आह्वान पर कृषि बिल को लेकर किसान के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्तओं को प्रत्येक जनपद के कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करना था, पार्टी मुखिया के निर्देशों को पूरा करने के लिए सोमवार को मुख्यालय मंझनपुर के सैकड़ों कार्यकर्ता डाइट मैदान में एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट की तरफ जा रहे थे जैसे ही वह डाइट मैदान पर पहुंचे पुलिस द्वारा लगाए गए सुरक्षा बलों ने उन्हें घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया ।
इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया, पूरे जनपद में हर जगह गली, चौराहों पर सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचने की कोशिश की लेकिन स्थानीय पुलिस ने उन्हें जाने से रोक दिया, सपाइयों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने का मंसूबा पुलिस ने फेल कर दिया, लेकिन सपा कार्यकर्ताओं ने हार नहीं मानी, पुलिस के बीच पर ही योगी मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे ।
0 Comments