रिपोर्ट-कुलदीप सिंह खालसा
प्रयागराज : जनपद में थाना करेली अंतर्गत करामत की चौकी के पास रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए बताया है कि मेरे ससुराल वाले मुझ पर बहुत अत्याचार करते हैं, मेरी शादी 19 मार्च 2017 में नसूदुर्रहमान नाम के व्यक्ति के साथ हुई थी, शादी के कुछ दिन बाद से ही मेरे ससुराल वाले मुझे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे, मेरी सास ससुर, देवर सभी मेरे साथ दहेज को लेकर अक्सर मार पीट करते रहते हैं, कुछ दिन पहले इसी बात को लेकर विरोध करने पर मुझे घर से बाहर निकाल दिया है, साथ ही धमकी दिया है कि जब तक दहेज का पैसा लेकर नहीं आओगी, तब तक इधर दिखाई मत देना वरना जलाकर फांसी पर लटका देंगें, उक्त ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता अपने मायके पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के उजिहनी खालसा गांव चली आई हैं और यहीं अपने माता पिता के घर में रहकर गुजर बसर कर रही है, पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका पति पूर्व में भी 3 शादियां कर चुका है, जिसकी जानकारी उसे शादी के बाद मिली है, पीड़ित महिला ने पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइंस महिला थाना में करते हुए न्याय की गुहार लगाई है ।
0 Comments