Ticker

6/recent/ticker-posts

मुरादपुर गांव में चोरों ने एक घर में कूदकर उड़ाए पच्चीस हजार, थाना क्षेत्र में बेखौफ दे रहे चोरी की घटनाओं को अंजाम...


रिपोर्ट-निखिल केशरवानी


कौशाम्बी : जनपद में पिपरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुरादपुर गांव में रविवार की बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर की छत से कूदकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है भुक्तभोगी के अनुसार उसके घर में रखा बैंक से लिया हुआ लोन का पैसा पच्चीस हजार रुपए चोर उड़ा ले गए हैं ।


मिली जानकारी के अनुसार पिपरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुरादपुर गांव में रविवार की बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर की छत से कूदकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है भुक्तभोगी मिथुन पटेल पुत्र पटेल के अनुसार उसके घर में रखा बैंक से लिया हुआ लोन का पैसा पच्चीस हजार रुपए चोर उड़ा ले गए हैं, जिसकी शिकायत उसने स्थानीय थाना पिपरी में किया है आरोप है कि अभी तक पुलिस ने उसका मामला दर्ज नहीं किया है, ठंड के मौसम में पुलिस गश्त भी नहीं करती है जिससे क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है ।

Post a Comment

0 Comments