रिपोर्ट-जैगम हलीम
प्रयागराज : जनपद में बारातियों को लेकर लौट रही वैगनआर कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई, जिससे वैगनआर में बैठे पुरोहित की मौके पर ही मौत हो गई, अन्य कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें पुलिस द्वारा उसके लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है ।
मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह 10 बजे के आसपास की है जब घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज रेलवे स्टेशन के पास पहले से खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर के जा टकरा गई, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए, वही एक की मौके पर ही मौत हो गई हैं, बताया जा रहा है कि बारा थाना क्षेत्र के पचखरा गाँव के रहने वाले गौरी शंकर अपने पुत्र दीपेंद्र त्रिपाठी की शादी प्रयागराज के ही प्रीतम नगर कालोनी से करा कर वापस बरात को लेकर लौट रहे थे, बारात में बारातियो को लेकर गयी बैगनार कार में बैठे गौरी शंकर उम्र 55 वर्ष उनका नाती रचित उम्र 15 वर्ष पुत्र राघवेंद्र और रावेंद्र त्रिपाठी ड्राइवर भोला गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पास के ही एक निजी अस्पताल मे इलाज के लिये भर्ती कराया गया है, जब कि डाइवर सीट के बगल में बैठे शादी कराने वाले पंडित उत्कर्ष तिवारी पुत्र विनोद तिवारी 40 वर्ष निवासी गोइसरा लालापुर को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हे इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा लाया गया, वहां पर मौजूद चिकित्सको ने उत्कर्ष तिवारी को मृत घोषित कर दिया, वही मौके पर मौजूद प्रत्यक्ष दर्शियो के द्वारा बताया गया कि एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बारातियो को लेकर वापस लौट रही वैगनार कार पहले से खड़े ट्रक में जा टकरा गई, जब कि साईकिल सवार छोटेलाल पुत्र बाबा दीन निवासी नैनी भी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज किसी निजी अस्पताल में कराया जा रहा है |
0 Comments