Ticker

6/recent/ticker-posts

करछना थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत, फांसी के फंदे पर लटकती मिली थी महिला की लाश...

 रिपोर्ट-कुलदीप सिंह

प्रयागराज : जनपद में करछना थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव में एक महिला घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिलने से गांव में हडकंप मच गया, जब महिला के मायके वालो को सूचना मिली तो देवरी सोनाई गांव में भी कोहराम का माहौल छा गया, लड़की के परिजन उसके ससुराल जा पहुंचे, गांव के लोगों और मायके वालो के मुताबिक यह कहा जा रहा है कि इनके गले में रस्सी कस करके उसकी हत्या किया गया है मृतक महिला का नाम मंजू देवी, 35 वर्ष पति, सत्य प्रकाश पटेल ग्राम निवासी बनपुरवा सेमरी का बताया जा रहा है मृतक की पुत्री अर्चना ने यह बताया कि हमारे चाचा, चाची आशा देवी, रामबाबू पटेल, संजू देवी, आदि सब लोगों ने मिलकर मारा पीटा है, लेकिन वही मृतक के पति का कहना है वहीं मृतक का पति का कहना है की उनके दिमाग क हालत सही नहीं थी काफी दिनों से दवा चल रही थी इसलिए फांसी के फंदे पर झूल गई, मौके पर करछना थाना अध्यक्ष मयफोर्स के साथ पहुंचकर जांच में जुट गए साथ हीलाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया, परिजनों को बताया कि अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही हत्या या आत्महत्या का खुलासा होगा ।

Post a Comment

0 Comments