रिपोर्ट-संजीत कुमार
प्रयागराज : जनपद में विकास खण्ड भगवतपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मनौरी गांव में हर जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है, गए ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों ने स्वच्छ भारत मिशन के नाम पर सरकारी धन का जमकर बंदरबांट किया है, इसी सीट घसोट में ग्राम प्रधान ने पूरा पांच वर्ष वीतीत कर दिया लेकिन ग्राम पंचायत में कहीं भी कोई विकास का कार्य नहीं दिखाई पड़ रहा है, ग्रामीणों का आरोप है कि यहां स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवाए गए शौचालयों में भी धांधली की गई है, ग्रामीणों ने बताया है कि ग्राम प्रधान ने सरकार द्वारा मिल रही हर योजना में ग्रामीणों के कमीशन खोरी की है साथ ही ग्राम पंचायत में कोई भी कार्य सही तरीके से नहीं कराया है, ग्राम पंचायत में नाली, खड़ंजा रोड सब ध्वस्तीकरण की कगार पर हैं चारों तरफ गंदगी ही गंदगी नजर आ रही है, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी प्रयागराज का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराकर में जिम्मेदारों पर कार्यवाही कराने की मांग किया है ।
0 Comments