Ticker

6/recent/ticker-posts

बलिहावा गांव में जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते खड़ंजा रोड पर बह रहा गंदा पानी, लोगों का चलना हुआ दुभर...


रिपोर्ट-फरहान अहमद


कौशाम्बी : जनपद में विकास खण्ड मूरतगंज अंतर्गत आने वाली न्याय बलिहावा देह में जिम्मेदारों की घोर लापरवाही सामने आई है, गांव में स्वच्छ भारत मिशन पूरी तरह से फेल हो गया है यहां आलम यह है कि चारों तरफ गंदगी और कूड़ा करकट का अंबार लगा हुआ है खड़ंजा नाली सब ध्वस्त हो चुके हैं, लेकिन ग्राम प्रधान और सचिव ने सरकारी खाते थे विकास के नाम पर मोटी धन राशि का घोटाला कर दिया है ।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि विकास खण्ड मूरतगंज के अंतर्गत आने वाली न्याय पंचायत बलिहावा में जिम्मेदारों की घोर लापरवाही सामने आई है, गांव में स्वच्छ भारत मिशन पूरी तरह से फेल हो गया है यहां आलम यह है कि चारों तरफ गंदगी और कूड़ा करकट का अंबार लगा हुआ है खड़ंजा नाली सब ध्वस्त हो चुके हैं, ग्राम प्रधान की घोटाले बाजी के चलते पूरे गांव का गंदा पानी नाली ध्वस्त होने की वजह से रोड के ऊपर आकर बहता रहता है जिससे लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लोगों का आरोप है कि वह इस रोड से गुजरने पर दुर्घटना का भी शिकार हो जाते हैं ।

ग्राम पंचायत बलिहावां की खड़ंजा रोडों पर आने वाला लिंक मार्ग भी पूरी तरह से कीचड़ और गंदगी से भरा हुआ है, जिसे आज तक ना ही दुरुस्त कराया गया है ना ही इसकी साफ सफाई पर ध्यान दिया गया है, इससे साफ जाहिर हो रहा है कि ग्राम पंचायत के जिम्मेदार किस तरह सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ा रहे हैं और सरकारी धन का बंदरबांट करके अपनी तिजोरी बरने में लगे हुए हैं, पूरी ग्राम पंचायत में विकास कार्य कहीं भी दिखाई नहीं पड़ रहा है लोग सरकारी योजनाओं के लिए यहां तरस रहे हैं, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कौशाम्बी का ध्यान इस ओर आकृष्ट करा कर ग्राम प्रधान और सचिव पर विकास कार्यों की जांच कराकर कार्यवाही कराने की मांग किया है ।

Post a Comment

0 Comments