Ticker

6/recent/ticker-posts

बढ़ती ठंड को देखते हुए चायल तहसील प्रशासन द्वारा गरीबों को बांटा गया कंबल...


रिपोर्ट-जैगम हलीम


कौशाम्बी : जनपद में तहसील प्रशासन चायल द्वारा बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए तहसील परिसर में आए हुए गरीबों को गर्म कंबल वितरित किया गया, इन दिनों अचानक बड़ी ठंड से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वह ठंड की चपेट में आने से बीमार हो रहे हैं जिसे देखते हुए तहसील प्रशासन ने कंबल का बंदोबस्त कराकर तहसील परिसर में अपने कार्य के लिए आए गरीबों को कंबल वितरित किया, इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल महेश मिश्रा ने बताया कि घरोंदी आबादी योजना के तहत भी हम लोग वरासत और क्षेत्र में आबादी का मुयायन करने जाते हैं तो वहां भी गरीबों, जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया जाता है, वहीं कड़कड़ाती ठंड में तहसील प्रशासन द्वारा कंबल पाकर गरीबों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिलीं है ।

Post a Comment

0 Comments