रिपोर्ट-जैगम हलीम
प्रयागराज : जनपद में गैंगस्टरों पर उनके सामराज्य के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही लगातार जारी है, इन दिनों सूबे में माफियाओं के खिलाफ प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए अभियान के तहत शनिवार को करैली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले आसिफ उर्फ दुर्रानी, राशिद जो कि दोनों भाई हैं इनके खिलाफ कई आपराधिक मामले थानों में पंजीकृत है, करैली थाना क्षेत्र में इनके द्वारा बिना नक्शा पास कराये बनाए गए अवैध मकान को पीडीए ने ज़मींदोज़ करा दिया है, यह अवैध निर्माण लगभग 400 वर्ग गज के एरिया में फैला था, जमीन की कुल लागत लगभग चार करोड़ की बताई जा रही है, जिसको अब पीडीए ने धराशाई कर दिया है, इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करती रही, साथ ही पीडीए के अधिकारियों से महिलाएं गुहार भी लगाती रही लेकिन पीडीए का बुल्डोजर गरजता रहा और अंत में पूरे मकान को धराशाई कर दिया गया, पीडीए के अधिकारियों का कहना है कि यह मकान बिना नक्शा पास कराने अवैध तरीके से बनवाया गया था जिसे ध्वस्त किया गया है ।
0 Comments