Ticker

6/recent/ticker-posts

कोखराज थाना क्षेत्र में हिसामपुर गांव के समीप वन माफियाओं ने काट डाला महुआ का पेड़, सूचना देने पर नही पहुंची पुलिस...


रिपोर्ट-बजरंगी पटेल


कौशाम्बी : जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र की चौकी तेड़ीमोड़ के अंतर्गत हिसामपुर गांव और परसखी मोड़ के समीप दिनदहाड़े वन माफियाओं ने महुआ के प्रतिबंधित पेड़ को काटकर धराशाई कर दिया, ग्रामीणों की सूचना देने के बाद भी अभी तक मौके पर  कोई भी जिम्मेदार नहीं पहुंचा है ।

मिली जानकारी के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र की चौकी तेड़ीमोड़ के अंतर्गत हिसामपुर गांव और परसखी मोड़ के समीप दिनदहाड़े वन माफियाओं ने महुआ के प्रतिबंधित पेड़ को काटकर धराशाई कर दिया, ग्रामीणों की सूचना देने के बाद भी अभी तक मौके पर  कोई भी जिम्मेदार नहीं पहुंचा है, ग्रामीणों का आरोप स्थानीय पुलिस और वन विभाग के जिम्मेदारों द्वारा सेटिंग के चलते वन माफिया दिनदहाड़े पेड़ काट रहे हैं, जब भी हरे पेड़ों के काटे जाने की सूचना पुलिस को दी जाती है वह आना कानी करके मामले को टाल देते हैं, साथ ही वन विभाग के जिम्मेदार भी फोन करने पर बताते हैं कि पेड़ कटने का परमिशन दे दिया गया है, जबकि मामला कुछ और  ही होता है, जनपद में जिम्मेदारों की अनदेखी और घूसखोरी के चलते हरियाली सफाचट होती जा रही है, जो चिन्ता का विषय है ।

Post a Comment

0 Comments