रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में पुलिस आधीक्षक अभिनंदन सिंह के कुशल निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी श्यामकान्त के मार्ग दर्शन मे विजय विक्रम सिंह के अथक परिश्रम से हत्या का अनावरण किया गया, प्रेम में बाधक बने पिता की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दिया था, पुलिस ने आरोपी बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, सराय अकिल थाना क्षेत्र के सिहोरवा गांव में 29 दिसंबर को तबरेज की हत्या हुई थी, हत्या की खबर पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और सीओ श्यामकांत तथा थाना प्रभारी विजय विक्रम सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, हत्या की उलझी गुत्थी सुलझाने की कोशिश शुरु हुई, सर्विलांस टीम भी इस कार्य मे लग गई, मोबाइल के लोकेशन और प्रेम कहानी की जानकारी ने जांच टीम को हत्यारे के करीब पहुंचा दिया, हत्या की अहम कडी मृतक की बेटी और रेहान निवासी पुरखाश के बीच पढते समय कालेज मे प्रेम के बीज पैदा हो गये थे वही प्रेम परवान बनकर चढ़ने लगा था इस बात की भनक तबरेज को लग चुकी थी।उसने बेटी का स्कूल जाना बंद करा दिया था, इसके बाद भी दोनो का किसी न किसी बहाने मिलना जुलना चालू था, 28 दिसम्बर को गुस्से मे अपनी बेटी को मारा पिटा।मारपीट की बात उसने रेहान से बताई ,रेहान प्रेमिका के घर के पास आकर तबरेज को रास्ते से हटाने की रणनीति प्रेमिका के साथ बनाई, 28/29 दिसम्बर दोनो ने तबरेज को रास्ते से हटाने के योजना बना डाली और रात मौका मिलते ही कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी, पूरे घटना क्रम मे प्रेमी और प्रेमिका साथ रहे पुलिस के सामने दोनो घटना करने की बात स्वीकार की है ।
0 Comments