रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में कई दिनों से पानी की किल्लत से जूझ रहे कई गांवों के लोगों की समस्या को लेकर समर्थ किसान पार्टी ने घाटमपुर जलनिगम परिसर का घेराव कर हल्ला बोल किया, पार्टी नेता अजय सोनी की अगुवाई में पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर परिसर में जमकर नारेबाजी की और मौके पर मौजूद रहे जलनिगम कर्मी ओम प्रकाश द्विवेदी को बंधक बनाया, साथ ही कई दिनों से पानी की आपूर्ति न लिए जाने का कारण पूंछा, समुचित जवाब न मिलने पर काफी देर तक परिसर का घेराव कर अधिशाषी अभियंता एवं अवर अभियंता के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया है, जल निगम के अधिकारियों से फोन पर जलनिगम कर्मी द्वारा वार्ता कराए जाने एवं जल निगम घाटमपुर के अवर अभियंता अजित कुशवाहा द्वारा जल्द ही जलापूर्ति कराए जाने के समुचित आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने बंधक बनाए गए कर्मी को मुक्त किया, कल शुक्रवार दोपहर को समर्थ किसान पार्टी के नेता अजय सोनी क्षेत्र के कई गांवों के लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ घाटमपुर जलनिगम परिसर पहुंचे, मौके पर घाटमपुर जलनिगम कर्मी ओम प्रकाश द्विवेदी मिले, उनसे कई दिनों से जलापूर्ति नहीं करने का कारण पूंछा और नाराजी जाहिर किया, जिसके बाद केबल चोरी की समस्या पर अजय सोनी ने कहा कि कई दिन गुजर जाने के बाद भी आज तक आखिर नई केबल की व्यवस्था क्यों नहीं की गई। मौके पर मौजूद रहे स्थानीय गांवो के लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता करते हुए अजय सोनी ने कहा कि ग्राम अनेठा, कैमा, घाटमपुर, उदहीन बुजुर्ग, जगन्नाथपुर कुंडावल आदि गांवों में पिछले कई दिनों से पानी की आपूर्ति बन्द है और विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अभी तक पानी की आपूर्ति नहीं की गई जिसके क्षेत्रीय गांवों के लोग परेशान हैं, आगे कहा कि आज इसी के चलते लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है और लोग परिसर का घेराव कर रहे हैं, आगे कहा कि जल्द ही संबंधित प्रत्येक गांव तक जलापूर्ति नहीं हुई तो सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन किया जाएगा और जलनिगम के अधिकारियों का घेराव एवं विभागीय कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जायेगा, इस अवसर पर पवन मौर्य, राम आसरे प्रजापति, राम शंकर यादव, राकेश कुमार लोधी, शिवम सोनी, ननका सोनकर, जुम्मन अली, राम आसरे सरोज, विनोद केसरवानी समेत कई लोग मौजूद रहे ।
0 Comments