Ticker

6/recent/ticker-posts

माहगांव पुलिया के पास खड़े ट्रक से टकराई पीकप लोडर, बाल बाल बचे खलासी और ड्राइवर, घने कोहरे के कारण हुई दुर्घटना...


रिपोर्ट-फरहान अहमद


कौशाम्बी : जनपद में चरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत महगांव पुलिया के पास एक अनियंत्रित पीकप लोडर वही जीटी रोड किनारे खड़ी ट्रक में घुस गई, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई, गनीमत यह रहेगी पीकप लोडर में सवार ड्राइवर और खलासी बाल बाल बच गए, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं, आसपास मौजूद लोगों ने दुर्घटना की आवाज सुनकर मौके पर गए और घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया, बताया जा रहा है कि घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ है लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को किनारे कराकर रास्ते को खाली कराया, जिसके बाद रोड पूरी तरह से सुचारू रूप से चालू हो गई ।

Post a Comment

0 Comments