Ticker

6/recent/ticker-posts

अस्तुल्लागंज गांव में लगा गंन्दगी का अम्बार, सालों से नहीं आता सफाई कर्मी, ग्रामीणों में जागा आक्रोश.....

रिपोर्ट-फरहान अहमद

कौशाम्बी : जनपद में मूरतगंज विकास खंड अंर्तगत आने वाली ग्राम सभा अस्तुल्लागंज में बरसों से सफाई कर्मचारी नहीं आता है, जिससे सारी नालिया चोक होकर किचड़ से सट गई है नाली का पानी बह कर पूरे रास्ते में बह रहा है जिससे रोड तालाब के रूप में तबदील हो रही है, रोड पर बहते पानी की वज़ह से ग्राम वासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, पूरे गांव में गंन्दगी का अम्बार लगा हुआ हैं, कई बार तो ग्रामवासी इसी रोड पर अपनी बाइक लेकर गिर चुके है लेकिन सफाई कर्मी आंख बंद कर कुंभकरण की नींद में अपने आवास पर सोते रहते हैं, लोग चाहे गिरे चाहे जो हो उन्हें कुछ लेना देना नहीं है, सरकार तो उनको हर महीने रकम दे ही देती है फिर भी सफाई कर्मी अपनी जिम्मेदारों की कोई परवाह रही कर रहे हैं, ग्राम वासियों का कहना है कि सफाई कर्मचारी के विरुद्ध शिकायत की जाएगी, सभी में आक्रोश व्याप्त है ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कौशांबी का ध्यान आकृष्ट करा कर ऐसे सफाई कर्मियों पर कार्यवाही कराने की मांग किया है ।

Post a Comment

0 Comments