रिपोर्ट-संजीत कुमार
प्रयागराज : जनपद मे भगवतपुर विकास खण्ड क्षेत्र के अकबरपुर सल्लाहपुर ग्राम पंचायत में नियुक्त सफाई कर्मियों के नहीं आने से पूरी ग्राम पंचायत में कूड़ा करकट और गंदगी का अंबार लगा हुआ है ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मी गांव में सिर्फ शक्ल दिखाने के लिए आता है और ड्रामेबाजी करके वापस चला जाता है, जिससे गांव की नालियां चोक हो चुकी है नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है साथ ही पूरे गांव में कूड़ा करकट का अंबार लगा हुआ है, ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में स्थित मस्जिद के पास भी सालों से कूड़ा करकट का अंबार लगा हुआ है जिसे आज तक सफाई कर्मी ने साफ नहीं किया है इससे साफ जाहिर हो रहा है कि सफाई कर्मियों की कार्यशैली स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ा रही है, इस संबंध में जिम्मेदारों से जब बात की जाती है तो वह कहते हैं कि उच्चाधिकारियों ने सफाई कर्मियों की ड्यूटी अपने घर पर लगा रखी है जिससे वह ग्राम पंचायत में नहीं आते हैं लोगों ने जिलाधिकारी प्रयागराज का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराकर ऐसे सफाई कर्मियों पर कार्यवाही कराने की मांग किया है ।
0 Comments