Ticker

6/recent/ticker-posts

क्राइम इंटेलिजेंस फ़ोर्स ट्रस्ट के चेयरमैन ने जांबाज पुलिस कर्मियों को संस्था का प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित...


रिपोर्ट-विक्रम सिंह


कौशाम्बी : जनपद में बढ़ रहे साइबर क्राइम को देखते हुए क्राइम इंटेलिजेंस फ़ोर्स ट्रस्ट के चेयरमैन, निदेशक, आनन्द कुमार त्रिपाठी द्वारा थानाध्यक्ष कोखराज प्रदीप कुमार रॉय, एवं भरवारी रिपोर्टिंग पुलिस चौकी प्रभारी राकेश रॉय से भेंटवार्ता की गयी। अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा के साथ ही थानाध्यक्ष कोखराज प्रदीप कुमार रॉय एवं भरवारी चौकी प्रभारी राकेश रॉय जी को उनके द्वारा पूर्व में किये गए कई उत्कृष्ट कार्य हेतु संस्था के द्वारा सम्मानित किया गया। संस्था के चेयरमैन के साथ उनके सहयोगी टीम के पदाधिकारी गोविन्द केसरवानी, कुलदीप सिंह ख़ालसा, अमजद अली आदि टीम के सदस्य मौके पर मौजूद रहे, इसी क्रम में जनपद प्रयागराज से जिला पर्यवेक्षक अधिकारी सूर्यांश श्रीवास्तव द्वारा सिविल लाइन्स थाना के सबइंस्पेक्टर अखिलेश रॉय, शाहगंज थाना से सबइंस्पेक्टर राजीव श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष सरायइनायत संजय द्विवेदी, थानाध्यक्ष मऊआइमा प्रदीप कुमार, थाना जॉर्ज टाऊन सबइंस्पेक्टर भारत लाल यादव को संस्था के सम्मानपत्र से सम्मानित किया गया ।

Post a Comment

0 Comments