Ticker

6/recent/ticker-posts

इमामगंज चौराहे के समीप स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में बैंक कर्मचारी रहते हैं गायब, उपभोक्ता हुए परेशान...


रिपोर्ट-फरहान अहमद


कौशाम्बी : जनपद में चायल तहसील क्षेत्र के अंतर्गत इमामगंज चौराहे के समीप स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारियों के अक्सर गायब होने की वजह से बैंक में आने वाले सभी उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं, बैंक में लेन देन करने के लिए काफी दूर दूर के लोग यहां आते है इसके बावजूद भी उन्हें इंतजार करना पड़ता है जिसके बाद उनका कार्य भी नहीं होता है, बैंक कर्मचारी अपने मनमाने रवैया से चलते उपभोक्ताओं से सीधे मुंह बात नहीं करते हैं, लोगों के विरोध करने पर जेल भेजवा देने की धमकियां देते हैं, बैंक का सर्वर डाउन है, कोई कर्मचारी बीमारी के चलते बैंक में नहीं आया है कह कर पल्ला झाड़ लेते हैं, जिससे बहन के उपभोक्ताओं में काफी रोष व्याप्त है लोगों ने जिलाधिकारी कौशांबी का ध्यान आकृष्ट करा कर कार्यवाही कराने की मांग की है ।


Post a Comment

0 Comments