ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह
महोबा : जनपद में खरेला थाना क्षेत्र के चंदौली गांव में एक ही रात में चोरों ने तीन घरों को अपना शिकार बना डाला, जहां से चोर बड़ी मात्रा में सोना, चांदी और नकदी ले उड़े, चोरों की चोरी की इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात चंदौली गांव में बृजेंद्र गुप्ता और प्रशांत राजपूत के यहां चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर प्रशांत के यहां से 12000 रुपए और सोने के आभूषण लेकर चले गए, वहीं बृजेंद्र गुप्ता के घर पर रखी नगदी सोने चांदी के आभूषण आदि लेकर चोर चंपत हो गए, बृजेंद्र गुप्ताऔर प्रशांत ने बताया कि थाने से पुलिस के दो जवान आए थे और उन्होंने पूछताछ की उसके बाद चले गए, चोरी की घटना से परेशान इन लोगों ने उच्च अधिकारियों को शिकायत कर ने का मन बना लिया है पीड़ितों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस सिर्फ खानापूर्ति कर रही है ।
0 Comments