ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में हैवानियत का शिकार बनाकर फरार हुए आरोपियों को पुलिस ने महज 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है, एसपी अभिनंदन सिंह ने अपराध की गंभीरता देखते हुए आरोपियों के धड़ पकड़ के लिए जाल बनाया, जैसे ही आरोपियों की लोकेशन ट्रेस हुई, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया, हालांकि इस दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ भी हुई लेकिन पहले से तैयार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने में जरा सी भी चूक नही किया ।
बतादें कि एसपी अभिनंदन सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्र अधिकारी चायल के कुशल निर्देशन में थाना सराय अकिल में पंजीकृत मुकदमा अपराध सं0 65/2021 धारा 376 डी, 392, 323, 504, 506 भादवि तथा 5/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त राजू पुत्र मैकूलाल निवासी उमरपुर थाना पुरामुफ्ती जनपद कौशाम्बी को मात्र 12 घंटे के अंदर घटना का सफल अनावरण करते हुए नामजद अभियुक्त गुलशन, सत्यम तथा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है साथ ही अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमे बनाकर रवाना कर दी गई है जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा, आरोपियों ने बताया कि दिनांक 19 फरवरी 2021 को पीड़िता को गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा फोन करके बाहर घुमाने के बहाने घर से बुलाकर एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां सभी ने बारी-बारी से उसके मर्जी के विरूद्ध शारीरिक संबंध बनाया, तभी मौके पर अन्य तीन लोग आ गये, जिसमे से अन्य दो आरोपियों द्वारा भी पीड़िता का बलात्कार किया, जबकि तीसरे आरोपी द्वारा कोई गलत काम नही किया गया, पीड़िता द्वारा विरोध करने पर रेपिस्टों ने पीड़िता को मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए, जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सक्रीयता दिखाई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।
0 Comments