रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में चरवा थाना क्षेत्र के चक बादशाहपुर गांव में छुट्टी पर आये हेड कांस्टेबल बब्बू सिंह पटेल को दबंगो ने पीट कर लहुलुहान कर दिया, दबंगों की मारपीट से हेड कांस्टेबल की हालत गंभीर बताई जा रही है ।
मिली जानकारी के अनुसार चरवा थाना क्षेत्र के चक बादशाहपुर गांव में छुट्टी पर आये हेड कांस्टेबल बब्बू सिंह पटेल को दबंगो ने पीट कर लहुलुहान कर दिया, घायल हेड कांस्टेबल अमेठी जनपद के सुकुल बाजार थाना में हेड कांस्टेबल के रूप में तैनात हैं, जो कुछ दिनों के लिए छुट्टी पर अपने गांव चक बादशाहपुर आये हुए हैं, शुक्रवार की हेड कांस्टेबल बब्बू सिंह पटेल अपने घर से सुबह के वक्त घूमने के लिए निकले ही थे कि आधा दर्जन दबंगो ने घेर कर पिटाई कर दिया, जिसके बाद कांस्टेबल जमीन पर गिर कर चीखने चिल्लने लगे, चीख पुकार सुनकर छोटे भाई प्रवीण सिंह और ग्रामीण दौड़े तो हमलावार मौके से भाग गये, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची चरवा पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजवा दिया है, पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही है ।
0 Comments