Ticker

6/recent/ticker-posts

मनबढ़ मनचलों ने सफाई कर्मी के कुनबे को मारपीट कर किया लहूलुहान, नजदीकी हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज...

रिपोर्ट-जैगम हलीम


कौशाम्बी : जनपद में सैनी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अजुहा में तैनात सफाई कर्मी की बेटी विद्यालय से वापस डूडा कॉलोनी स्थित अपने घर जा ही रही थी कि मनचले युवकों ने छींटाकसी करना शुरू कर दिया, छात्रा के शोर मनाते पर उसकी मां, पिता, परिवार सहित अपनी बेटी को बचाने के लिए दौड़ पड़े, तब तक मनबढों ने सभी को पीटना शुरू कर दिया, जिससे छात्रा सहित पांच लोगों को गंभीर चोटें आई हैं ।

आपको बताते चलें कि नगर पंचायत अजुहा वार्ड नंबर 2 अंबेडकर नगर स्थित डूडा कॉलोनी में विद्यालय से वापस आ रही छात्रा नैना पुत्री राजू को पड़ोस के ही रहने वाले मनबढ़ युवकों ने फब्तियां कसना शुरू कर दिया, छात्रा के विरोध करने पर उसे मारा पीटा भी गया है, साथ ही छात्रा के पिता राजू पुत्र सुंदरलाल, संगीता पत्नी राजू तथा दो मासूम बच्चों को भी दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों से मारा पीटा गया, मारपीट के दौरान छात्रा के पिता राजू के सर में गंभीर चोट आई है, छात्रा नैना, संगीता पत्नी राजू को भी गंभीर चोटें आई है जिन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।


मारपीट करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए, वही प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पीड़ित छात्रा के परिजनों ने मनबढ़ो की धुनाई भी कर दी थी, पुलिस को सूचना देर से मिलने के कारण मनबढ़ आरोपी भाग निकले, लेकिन चार अन्य आरोपितों को पुलिस पकड़ कर चौकी ले लाई है, छात्रा से छेड़खानी, मारपीट के बाबत पकड़े गए अन्य साथियों से पूछताछ जारी है, चौकी इंचार्ज मनोज कुमार राय का कहना है कि इलाके में बालिकाओं से छेड़खानी और फब्तियां कसने वाले मनबढ़ युवकों को कतई बख्शा नहीं जाएगा, उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष ने मारपीट, छेड़खानी की घटना की सूचना मिल गई है, पीड़ितों को सैनी थाना पहुंचा कर मेडिकल कराकर आगे की कार्यवाही की जा रही है ।


Post a Comment

0 Comments