Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रवीण चरन के कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष बनने पर उनके करीबियों ने दी बधाई...


रिपोर्ट-प्रेम शंकर द्विवेदी


प्रयागराज : जनपद में सामाजिक लोगों के बीच लगातार चर्चा में रहने वाले डॉक्टर प्रवीण चरन को अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किये जानने पर लोगों ने बधाई दी, इस सम्बन्ध में यमुनापार के क्षेत्रीय लोगों एवं कांग्रेसजनों की एक बैठक गंगोत्री नगर में आयोजित हुई जिसमें सभी ने डॉक्टर प्रवीण चरन को बधाई दिया है ।

आपको बता दें कि अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष शाहनबाज आलम व जिला अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी ने डॉक्टर प्रवीण का मनोनयन पत्र जारी किया है, निजामुद्दीन ने कहा कि डॉक्टर प्रवीण चरन द्वारा कोरोना काल में किया गया कार्य अत्यन्त सराहनीय रहा है, डॉक्टर अमित लारकिन, डॉक्टर अरूण यादव, कौशल सक्सेना ने कहा कि डॉक्टर प्रवीण चरन के जिला उपाध्यक्ष बनने से क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और विशेषरूप से अलपसंख्यकों की आवाज को डॉक्टर प्रवीण सशक्त रूप से उठायेंगे, बैठक में सैमुअल दास, शाकिब अहमद, शोएब अंसारी, एलन मसीह, आशीष, बांके लाल, श्याम आदि उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments