रिपोर्ट-जैगम हलीम
प्रयागराज : जनपद में करैला बाग गार्डन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बिसम्बर प्रसाद निषाद सांसद का आगमन हुआ, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे माननीय, नन्दलाल निषाद नंददा नगर महासचिव वरिष्ठ पूर्व पार्षद जी के नेतृत्व में सम्मान समारोह के साथ सदस्यता अभियान कार्यक्रम किया गया, वही चीफ गेस्ट के रूप में माननीय सांसद जी को राज्यसभा सदन में मुख्य सचेतक बनाये जाने की ख़ुशी के मौके में यह सम्मान समारोह के साथ सदस्यता अभियान कार्यक्रम किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि जी का माल्या अर्पण करते हुए चॉदी का ताज नन्दलाल निषाद पूर्व पार्षद जी द्वारा पहना कर स्वागत किया गया, वहीं सभी पदाधिकारियों के साथ मीडिया पत्रकार साथियों को भी माल्या अर्पण करते हुए शाल व मनोनयन पत्र देकर स्वागत एवम हार्दिक अभिनदंन किया गया, पत्रकार मोहम्मद रिजवान अली इंडियन जर्नलिस्ट मण्डल अध्यक्ष जी ने सांसद जी से कांफ्रेश करते हुए बसवार के पीड़ित निषादों मछुवारा समुदायो के साथ हुए अन्याय, अत्याचारों और खनन को लेकर पुलिस प्रसासन ने जो अन्याय उत्पीड़न किया मारा, नाव, जाल तोड़ा उनके मुवावजे की बाते रखी, दूसरी तरफ वरिष्ठ पत्रकार आनद श्रीवास्तव न्यूज़ एडिटर ने सांसद जी से राजनीतिक तंज को कसते हुए सवाल किया कि 2022 में आप सरकार बनाने के लिए कौन सा जाल बिछा रहे हैं, वहीं मुख्य संपादक सबीना खातून जी ने कहा क्या आपकी सरकार यदि बनी तो गरीबी, मंहगाई, भ्रस्टाचार, को अंकुश करने में लगाम लगाने में कामयाब हो जायेगे, मंच में बिराजमान क्राइम मीडिया प्रभारी आर के राठौर ने माननीय, सांसद बिसम्भर प्रसाद निषाद से अपना परिचय देते हुए प्रश्नों की बौछार किया, कहा सांसद जी आप तो समाजवादी पार्टी से विधायक की उपाधि लेकर मंत्री भी रहे हैं, आज सदन में सांसद बनकर बैठने का गौरव हासिल हुआ है ये सब मतदाताओं और गरीब महिलाओं, मजदुरों, नवयुवकों के साथ माताएं, बहनों के आशिर्वाद का नतीजा था जो आपको इतनी बड़ी कामयाबी मिली है, परन्तु सवाल आज गरीबी, मंहगाई, अत्याचार, भ्रस्टाचार, दंगा, मुक्त भारत कैसे होगा
ये सवाल आ गया है शासन प्रशासन से लेकर हर विभाग करेप्शन में लिप्त हैं भला न्याय कैसे मिलेगा, आय दिन देश के चौथे स्तंभ के मीडिया पत्रकार साथियों की भी हत्याएं हो रही हैं जब सच्चाई दिखाने वाले पत्रकार मीडिया भाइयों की सुरच्छा नही रहेगी तो कैसे दिखायेगा वह सच्चाई जो समाज को उजागर करता है, आपको इन सारे मुद्दों को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री जी को अवगत करवाना होगा, समाज में बहुत करेप्शन और भ्रस्टाचार फैल गया है इसका अंत करने के लिए एक नया समीकरण बनाना होगा, एकता बनाकर आपको यह जंग लड़नी होगी तभी मुकाम हाशिल होगा वही कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष, शिवसंकर केसरवानी, महानगर उपाध्यक्ष महेंद्र निषाद, सुरेश सिंह उपाध्यक्ष व्यापार सभा, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कृपा शंकर बिंद एडवोकेड, सारिक खान अल्पसंख्यक प्रभारी एवं भारी संख्या में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता की मौजूद रहे ।
0 Comments