रिपोर्ट-प्रेम शंकर द्विवेदी
प्रयागराज : जनपद में कोरांव तहसील अन्तर्गत ग्राम पंचायत गाढ़ा हरजन बस्ती में 11 हजार बोल्टेज का तार खीचा गया है वही तार जर्जर हालत में झूल रहा है, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियो से मिलकर किया लेकिन आज तक विद्युत विभाग के अधिकारीयों ने कोई कार्यवाही नहीं किया है, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है किसी दिन बड़ी घटना घट सकती है गांव के ही रहने वाले श्री हिच्छलाल हरजन पुत्र देवकी, शिवपति पुत्र मातादीन, हरिदास पुत्र स्वर्गीय सभा, पाही लाल पुत्र स्वर्गीय शिवनाथ, राधेश्याम पुत्र कन्हैया लाल, मोहित लाल आदि लोगों ने जिलाधिकारी प्रयागराज का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराकर इस सम्बंध में कार्यवाही कराने की बात कही है ।
0 Comments