रिपोर्ट-सोमराज वर्मा
प्रयागराज : जनपद में कीडगंज थाना क्षेत्र में मनकामेश्वर मंदिर परिसर के पास अपने को एसओजी टीम का सिपाही बताने वाले पुलिसकर्मी के दबंगई और गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उप सिपाही साइकिल स्टैंड के मालिक से जबरन लड़ाई झगड़ा और मारपीट कर रहा है ।
मिली जानकारी के अनुसार अजय कुमार पांडेय पुत्र रामेश्वर प्रसाद नाम का व्यक्ति कीटगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनकामेश्वर मंदिर के पास पार्किंग का ठेकेदार है जो साइकिल स्टैंड लगाने का कार्य करता है, उसका आरोप है कि महाशिवरात्रि पर्व के दिन गंगापार एसओजी टीम का एक सिपाही जिसने अपना नाम संतोष कुमार सिंह बताया था, यमुना पुल के नीचे साइकिल स्टैंड में मोटर साइकिल खड़ी करने की बात को लेकर उस पर कार्यवाही कराने की धमकी देने लगा, जब उसने इसका विरोध किया तो दबंग सिपाही ने गाली गलौज करते हुए उसे मार पीट दिया, देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई लेकिन दबंग सिपाही गाली गलौज और मारपीट पर उतारू होता जा रहा था, इसी बात को लेकर जब वहां मौजूद एक पत्रकार ने उससे विवाद का कारण पूछा तो उक्त सिपाही उस पर भी भड़क गया, जिसके बाद पत्रकार को भी गाली गलौज किया साथ ही उसका मोबाइल भी छीन लिया, लोगों के दखल और तेवर को देखकर दबंग सिपाही ने बाद में पत्रकार का मोबाइल वापस कर दिया, लेकिन सिपाही की करतूतों का पूरा वीडियो पत्रकार के मोबाइल में कैद हो गया है, बताया जा रहा है कि उक्त सिपाही दबंग और मनबढ़ किस्म का व्यक्ति है जो अक्सर उस इलाके में घूम कर अवैध वसूली और लोगों को धमकाने का कार्य करता रहता है ।
दरअसल महाशिवरात्रि पर्व के दिन मनकामेश्वर मंदिर में भारी भोड़ होने के कारण वाहनों को पुल के पास खड़ा करने से रोक लगी थी, सिपाही ने जब वहां गाड़ी खड़ी करनी चाही तो स्टैंड वाले ने उसे रोक दिया, जिससे सिपाही भड़क गया और स्टैंड मालिक से गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा, फिलहाल पूरे मामले की शिकायत साइकिल स्टैंड मालिक ने कीटगंज थाना में कर दिया है, अब देखना यह है कि पुलिस विभाग द्वारा दबंग, मनबढ़ सिपाही पर क्या कार्यवाही की जाती है ।
0 Comments