रिपोर्ट-गोपेश कुमार
कौशाम्बी : जनपद में मनौरी बाजार के चायल रोड पर स्थित मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल में कोरोना काल के बाद सरकार की गाइड लाइनों पर चलते हुए स्कूल प्रबंधक श्री मनोज सोनी ने प्रथम दिन स्कूल प्रारंभ होते ही बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया ।
बता दें कि स्कूल खुलते ही स्कूल में पढ़ रहे बच्चों ने विद्यालय में प्रवेश किया प्रबंधक श्री मनोज सोनी ने क्लास में प्रवेश करने से पहले उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया, तदोपरांत उन्हें क्लास में शिक्षा के लिए ले गए, इस कवायद से बच्चों का हृदय भावविभोर हो गया और वह पूरी लगन से शिक्षा ग्रहण करने की बात कही, साथ ही सरकार और अध्यापकों द्वारा कोरोना के विषय में गाइड लाइन को फालों करने का संकल्प लिया, इस दौरान प्रबंधक मनोज सोनी के साथ विद्यालय की तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे ।
0 Comments