Ticker

6/recent/ticker-posts

सैनी थाना क्षेत्र के अटसराय डायवर्जन के पास रोडवेज ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार की मौके पर हुई मौत...

रिपोर्ट-घनश्याम यादव


कौशाम्बी : जनपद में सैनी थाना क्षेत्र के आटसराय डायवर्जन के पास हाइवे रोड पर चल रहे बाइक सवार को तेज गति से आ रही रोडवेज ने टक्कर मार दिया जिससे मौके पर बाइक सवार की मौत हो गई ।


मिली जानकारी के अनुसार सैनी थाना क्षेत्र के आटसराय डायवर्जन के पास हाइवे रोड पर चल रहे बाइक सवार को तेज गति से आ रही रोडवेज ने टक्कर मार दिया जिससे मौके पर बाइक सवार की मौत हो गई, वही लोगों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बाइक सवार की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया, साथ ही मृतक बाइक सवार की पहचान की पुष्टि कराकर उसके परिजनों को सूचना पहुंचा दी है ।

Post a Comment

0 Comments