Ticker

6/recent/ticker-posts

पोलिंग बूथ की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम चायल को सौंपा ज्ञापन, मितवापुर गांव के समीप बनाया जाए पोलिंग बूथ.....

रिपोर्ट-जैगम हलीम


कौशाम्बी : जनपद में विकास खंड मूरतगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरई सुलेम का मजरा मितवापुर गांव के ग्रामीणों में पोलिंग बूथ को लेकर नाराजगी व्याप्त है, यहां के ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी चुनाव के दौरान उन्हें पोलिंग बूथ पर वोट देने के लिए लगभग 5 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता है ऐसे में वृद्ध महिलाएं, पुरुषों, बीमारों एवं विकलांगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कुछ लोग तो वोट देने ही नहीं जाते हैं, ऐसे में वह अपने नेता का चुनाव करने से वंचित रह जाते हैं ।

इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम चायल का घेराव करके ज्ञापन सौंपा है, जिसमें मांग किया गया है कि मितवापुर गांव के समीप ही वोटिंग का पोलिंग बूथ बनाया जाए जिससे ग्रामीणों को वोट देने में किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े, इस दौरान दीपक कुमार वर्मा के साथ सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments