Ticker

6/recent/ticker-posts

गुंगवा के बाग के समीप तिराहे पर ओवरलोड बालू लदे ट्रक्टरों से पुलिस की अवैध वसूली का वीडियो हुआ वायरल...

रिपोर्ट-विनय कुमार


कौशाम्बी : जनपद में पूरामुफ्ती, पिपरी, चरवा थाना क्षेत्रों का बार्डर कहे जाने वाले स्थान गुंगवा के बाग तिराहे पर भोर के समय पुलिस के सिपाही अवैध वसूली करते देखे जाते हैं, मुख्यमंत्री के बार-बार निर्देश के बावजूद स्थानीय थाना के सिपाहियों की अवैध वसूली रुकने का नाम नही ले रही है, सिपाही अपने वर्दी की आड़ में अवैध वसूली कर मालामाल हो रहे है, ग्रामीणों के बीच इन दिनो चरवा, पिपरी, पूरामुफ्ती थाने के कुछ चर्चित सिपाही की अवैध वसूली की चर्चा तेजी से हो रही है, इन थाना क्षेत्रों में अवैध वसूली का खेल बहुत बड़े पैमाने पर किया जा रहा है इमानदार पुलिस अधीक्षक के होने के बावजूद भी इन सिपाहियों की अवैध वसूली में कोई फर्क नहीं पड़ रहा है पुलिस के ऐसे ही सिपाहियों की वजह से पूरा महकमा बदनाम हो रहा है‌ ।


पुलिस महकमे में वसूली के लिए चर्चित चरवा, पिपरी, पूरामुफ्ती थाना के इन सिपाहियों को 7 मार्च को एक सफेद बोलेरो से भोर के समय में ओवरलोड ट्रैक्टरों के चालकों से जबरन वसूली करते देखा गया, जिसका वीडियो भी ग्रामीणों ने बना कर वायरल किया है, ट्रैक्टर चालकों के अनुसार बताया जा रहा है कि निर्धारित वसूली की रकम में जब कम दिया जाता है तो उक्त दबंग सिपाहियों द्वारा चालकों को गाली गलौज किया जाता है, इतना ही नहीं कभी-कभी तो वसूली के लिए चालको को पीट भी देते हैं, इन दिनों चायल सर्किल में स्थानीय पुलिस द्वारा बेखौफ तरीके से अवैध वसूली का खेल खेला जा रहा है, जिसे देखते हुए आम जनमानस ने पुलिस के आला अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करा कर कार्यवाही की मांग कर रहे है, इस मामले में मजेदार बात यह है कि पुलिस के ही लोग नये तरीके से सफेद बोलेरो गाड़ी लेकर कुछ सादे ड्रेस में तो कुछ वर्दी में वसूली करते है, यही पूरामुफ्ती थाना के सामने दिनदहाड़े देखा गया है ।

Post a Comment

0 Comments