Ticker

6/recent/ticker-posts

सामाजिक सेवा कल्याण समिति ने फहराया तिरंगा, नागरिकों के साथ मिलकर गाया गया राष्ट्रगान...


ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 


प्रयागराज : जनपद में दिनांक 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक सेवा कल्याण समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हनुमंत निकेतन पार्क भावापुर में झंडा रोहण कार्यक्रम का  आयोजन किया गया। जिसमें समिति के अध्यक्ष श्री हरिश्याम सिंह चन्देल के द्वारा झंडा रोहण प्रातः 10:30 बजे किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया गया जिसमें जिसमे मोहल्ले के वरिष्ठ/संभ्रांत नागरिकों, महिलाओं और बच्चों ने भारी संख्या में भाग लिया। इस दौरान कार्यक्रम में मोहल्ले के बच्चों को तिरंगा झंडा, हैण्ड बैंड, कॉलर बैज भी वितरित किये गए एवं कार्यक्रम समाप्ति के बाद मिष्ठान वितरण किया गया ।

Post a Comment

0 Comments