Ticker

6/recent/ticker-posts

सुमित्रा पैथोलॉजी एण्ड हेल्थ केयर सेंटर का राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद साहू ने फीता काटकर उद्घाटन किया...

रिपोर्ट-ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : जनपद के सुमित्रा पैथोलॉजी एण्ड हेल्थ केयर सेंटर मिश्रा पेट्रोल पम्प डेज मेडिकल, औद्योगिक क्षेत्र नैनी का मुख्य अतिथि साहू एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद के कर कमलों द्वारा उद्घाटन किया गया। साथ में विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सम्मुन अहमद मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने सम्मानित व्यक्तियों को सम्मानित किया। जिसमें डॉक्टर सम्मुन अहमद, डॉक्टर ए.के. त्रिपाठी, डॉक्टर सी.बी. सिंह, के साथ आशा बहुओं और पत्रकार ईश्वर दीन साहू को माल्यार्पण, अंगवस्त्र, मेडल, सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया ।

सम्मान समारोह में बिरहा गायक का भी आयोजन हुआ जिसमें उपस्थित लोगों ने बिरहा का खूब लुप्त उठाया। मौके पर उपस्थित राजू साहू, लालजी साहू, आशीष साहू,  हिन्छ लाल साहू, सुरेंद्र साहू, शंकर लाल साहू, पार्षद प्रतिनिधि रामलोचन साहू, दुखी राम गुप्ता, श्याम लाल बेगाना (पूर्व प्रधान) आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments