ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में 15 अगस्त के शुभ अवसर पर प्राधानाचार्य अजय कुमार भारती की अध्यक्षता में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय ककोढ़ा में झन्डारोहण का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान बच्चों के द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया जिसके बाद सांस्कृति कार्यक्रम में कई नामी कलाकारों ने अपनी अपनी प्रस्तुति देकर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत बहुत खुशी के साथ गाया गया। जिसके बाद गीतकार गायक सन्तोष कुमार बैरागी ने देश भक्ति गीतकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान अजय कुमार भारती, सुधांशु नंदियाल, सिम्पल सिंह, विकाश मीणा, ऊषा शुक्ला, नरेन्द्र, दिनेश, बिहारी लाल, वृद्धि नारायण, कमलेश कुमार मौर्या, अमर सिंह, बाबूलाल तिवारी आदि विद्यालय के अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

0 Comments