Ticker

6/recent/ticker-posts

नलकूप की केबल काट ले गये चोर, पीड़ित किसान ने पुलिस से किया शिकायत...

रिपोर्ट-हेमराज यादव
 

प्रयागराज : जनपद में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के छबीलेपुर गांव के बाहर स्थित एक नलकूप से अज्ञात चोरों ने बीती रात विद्युत सप्लाई की केबल काट ले गये। सुबह जब नलकूप का मालिक किसान नलकूप पर गया तो देखकर दंग रह गया। नलकूप में बिजली सप्लाई की केबल कटी हुई थी जिसके शिकायत पीड़ित किसान ने स्थानीय थाना में करते हुए चोरों पर कार्यवाही करने की मांग किया है। मिली जानकारी के अनुसार पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के छबीलेपुर गांव के बाहर राकेश कुमार पुत्र रोशन लाल का नलकूप स्थित है जिससे वह अपने खेतों की सिंचाई करता है। बीती रात अज्ञात चोरों ने नलकूप में लगी विद्युत सप्लाई की केबल को काटकर पार कर दिया। सुबह जब पीड़िता किसान नलकूप पर गया तो उसे केबल चोरी होने की जानकारी हुई। पीड़ित का कहना है कि पहले भी उसके नलकूप पर इसी तरह चोरी हो चुकी है, मामले की शिकायत करते हुए पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से चोरों पर कार्यवाही करने की मांग किया है। गांव के अगल बग़ल जुआरियों का जमघट रहता है जहां पर देर शाम तक चोर उचक्के आते जाते रहते हैं पुलिस अगर छानबीन करे तो चोरों तक पहुंचा जा सकता है ।

Post a Comment

0 Comments