ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद में समाजवादी पार्टी के एक नेता की गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है इस घटना से जुड़ा हुआ एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में समाजवादी पार्टी का नेता अमरनाथ मौर्य राइफल लेकर नगर निगम कर्मचारियों को दौड़ाता हुआ नजर आ रहे हैं, मामला एक पार्क पर कब्जा करने के विवाद से जुड़ा हुआ है। वायरल वीडियो में राइफल लेकर नगर निगम कर्मचारियों को दौड़ाने वाले समाजवादी पार्टी का नेता अमरनाथ मौर्य इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में फूलपुर सीट से पार्टी का उम्मीदवार भी थे। हालांकि उन्हें नजदीकी मुकाबले में चार हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा था, आरोपी सपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने देर रात थाने का घेराव कर हंगामा भी किया। वही सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है यह पूरी घटना मंगलवार को दोपहर की शहर के धूमनगंज थाना क्षेत्र के प्रीतम नगर इलाके के एक पार्क की है। पार्क में सितंबर के पहले हफ्ते से गणेश उत्सव की शुरुआत होनी है, उससे पहले नगर निगम की टीम यहां जेसीबी मशीनों से मलबा हटाकर पार्क की सफाई करने के लिए पहुंची थी। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों का आरोप है कि इस पार्क के ज्यादातर हिस्से पर सपा नेता अमरनाथ सिंह मौर्य ने अवैध कब्जा कर रखा है।
आरोप है कि वहां उन्होंने जानबूझकर मलबा फैला रखा था, आरोपी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर को नगर निगम की टीम जब मलबा हटाकर सफाई करने के लिए पहुंची तो अमरनाथ मौर्य राइफल लेकर मौके पर आ गये और नगर निगम कर्मचारियों को दौड़ाते हुए सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश की। दूसरी तरफ आरोपी सपा नेता अमरनाथ मौर्या ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है और किसान यूनियन के पदाधिकारियों पर ही पार्क कब्जा करने का आरोप लगाया है ।
अमरनाथ मौर्य का कहना है कि किसान यूनियन के सदस्य हंगामा कर रहे थे तो तमाम लोग उसे देखने के लिए दौड़े थे, दूसरे लोगों के साथ वह भी दौड़ते हुए आगे बढ़ गए। बहरहाल इस मामले में कार्यवाही करने की मांग को लेकर किसान यूनियन के लोगों ने रात को धूमनगंज थाने का घेराव किया। वहीं सीसीटीवी के आधार पर अब सपा नेता अमरनाथ मौर्या के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है ।

0 Comments