रिपोर्ट-राजकुमार
प्रयागराज : जनपद में थाना नैनी क्षेत्र के छिवकी गांव में एक युवक की चाकू मार कर दर्दनाक हत्या कर दी गई, वही पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है मृतक के परिजनों का कहना है कि हाल ही में उसकी शादी हुई थी अंकित वाई फाई कंपनी मे काम करता था और अपने परिवार का पालन पोषण करता था। परिजनों के आरोप के अनुसार मोहित पंडा पुत्र राजू पंडा जो की मांडा शिकरा का रहने वाला था अपने भाई के मकान छेवकी में रहता था इसी ने अंकित कुमार को 14 अगस्त 2024को रात्रि 8: 30 बजे के समय आकाश और कीशू के द्वारा बुलवाकर मोहित पंडा के द्वारा हत्या करवा दिया मोहित ने चाकू से हमलाकर करते हुए अंकित कुमार को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों से सूचना पाते ही घर के परिजन मौके पर भाग कर गए और अंकित को हॉस्पिटल ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वहीं पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है ।

0 Comments