ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में चायल थाना चौकी पुलिस के भी करनामें निराले हैं जिस पर उसे कार्यवाही करनी चाहिए उस पर कार्यवाही करने के बजाए पीड़ित परिवार पर ही पुलिस ने लाठियां चटका दी जिसे देखकर मेले में आई भीड़ दंग रह गई। मिली जानकारी के अनुसार पिपरी थाना क्षेत्र के चायल कस्बा में मंगलवार को कजरी मेला का आयोजन था। इस मेले में आसपास गांवों की तमाम महिला पुरुष मेला देखने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान एक महिला से युवक ने छेड़खानी कर दिया। महिला से छेड़खानी के मामले को लेकर दो पक्षों के बीच मेले के अंदर जमकर मारपीट हुई। मारपीट के बाद मेले में अफरा तफरी मच गई। महिला ने हो हल्ला मचाया तो लेकिन छेड़खानी करने वाले युवक को पुलिस नहीं पकड़ सकी। बल्कि जिस महिला के साथ छेड़छाड़ हुई थी उसी महिला के साथ आए युवक को पुलिस ने लाठियो से पीट दिया ।
जिससे मेला में मौजूद लोग दंग रह गए। मौके पर पहुंची चायल चौकी पुलिस छेड़छाड़ करने वाले युवक को छोड़कर महिला के साथ आये युवक को ही लाठियों से पीट दिया। मेले को सामान्य तरीके से संपन्न करने के बजाय चौकी पुलिस पीड़ित लोगों की जुबान दबाने पर लगी हुई थी। चौकी पुलिस का यह कारनामा जांच का विषय बन गया है ।

0 Comments