रिपोर्ट-इंद्रजीत कुमार
कौशाम्बी : जनपद में चरवा थाना क्षेत्र के पतेरिया गांव में दबंगों ने एक परिवार पर कहर बरपा दिया है पीड़ित परिवार के अनुसार लगभग दर्जनों की तादात में दबंगों ने उत्पात की घटना को अंजाम दिया है। वहीं शिकायत के बाद पुलिस दबंगों की सहानुभूति में जुटी हुई है। पीड़ित विनोद कुमार पुत्र स्वर्गीय श्री महादेव प्रसाद ग्राम पतेरिया मजरा सिकन्दरपुर आइमा थाना चरवा जनपद कौशाम्बी ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद को लेकर उसके गांव के ही रहने वाले कुछ दबंगों ने बड़ी संख्या में महिला पुरूष एक राय होकर उसके घर पर दिनांक 30 जनवरी 2025 की शाम अचानक धावा बोल दिया। जिसमें सबसे पहले हमलावरों ने उसके घर के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरा और बिजली के मीटर को ईट, पत्थरों से तोड़ डाले और ईट, पत्थर घर के अन्दर बाउन्ड्री में फेकने लगे। जिसके बाद दरवाजा तोड़ते हुए घर में घुस गये। घर में घुसकर लाठी, डण्डों से बाउन्ड्री के अन्दर खड़ी बाईक जिसका नम्बर UP70DR6227 है को लाठी, डण्डों से तोड़फोड़ कर ध्वस्त कर दिया। उक्त दबंग लोग जंगला उखाड़ते हुए घर के अन्दर प्रवेश कर गये ।
जहाँ पर महिलाएँ बच्चे अपनी जान बचा रहे थे। उक्त दबंगों ने महिलाओं से छेड़छाड़ करते हुए अश्लील व्यवहार करते हुए उनके जेवरात छीने और आलमारी में रखे 25000 रुपए भी निकाल लिए। जब गाँव के लोग शोर शराबा सुने तो दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। आरोप है कि जब मामले की शिकायत पीड़ित ने थाना चरवा थाना में किया तो उसे पुलिस ने हिला हवाली बताकर टाल दिया गया। वहीं पीड़ित का ही शांति भंग में चालान कर दिया जिससे वह बेहद हताश है ।

0 Comments