Ticker

6/recent/ticker-posts

अनियंत्रित कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, टायर फटने से हुआ हादसा...

रिपोर्ट-मोनू कुशवाहा 

कौशाम्बी : सैनी कोतवाली क्षेत्र के ख्वाचकीमई गांव के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार कार का टायर अचानक फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रहे ई-रिक्शा से जा टकराई। हादसे में ई-रिक्शा सवार चार लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तेज गति से जा रही थी। इसी दौरान अचानक उसका टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। अनियंत्रित कार ने सामने से जा रहे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार चार लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सैनी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। एक घायल की हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई। हादसे के कारण कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments