Ticker

6/recent/ticker-posts

भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से हुई पूजा, सैकड़ों लोग रहे मौजूद...

रिपोर्ट-जैगम हलीम 

कौशाम्बी : काजीपुर क्षेत्र के जुनैदपुर स्थित श्रीराम ड्रेसर्स की ओर से गुरुवार को थाना संदीपन घाट के सामने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए और विधि-विधान से आरती की। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते आयोजन स्थल पर काफी चहल-पहल रही। इस अवसर पर बजरंग दल के सहसंयोजक मंत्री राजेश कुमार कुशवाहा ने भगवान विश्वकर्मा की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि सनातन परंपरा में भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प और तकनीक का देवता माना गया है। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से जुड़ी कथाओं का उल्लेख करते हुए उनकी महिमा का गुणगान किया।

उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा विशेष रूप से कारीगरों, शिल्पकारों, तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में श्रद्धा के साथ की जाती है। पूजा के दौरान मौजूद लोगों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान विश्वकर्मा का स्मरण किया। कार्यक्रम में बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय लोग भी शामिल रहे। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

Post a Comment

0 Comments