Ticker

6/recent/ticker-posts

गंगा में नहाते समय पांच बच्चे डूबे, एक किशोरी की डूबकर मौत...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : कोखराज थाना क्षेत्र के तरसौरा गंगा घाट पर गुरुवार को गंगा में नहाते समय पांच बच्चे डूबने लगे। बच्चों के डूबने की जानकारी होते ही घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद मछुआरों ने तत्परता दिखाते हुए चार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि एक किशोरी गहरे पानी में लापता हो गई। मछुआरों और स्थानीय लोगों ने किशोरी की तलाश में गंगा में काफी देर तक खोजबीन की। कड़ी मशक्कत के बाद किशोरी नेहा पटेल का शव गंगा से बरामद किया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक गंगा घाट पर नहाते समय बच्चों के गहरे पानी में चले जाने से हादसा हुआ। पुलिस घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

0 Comments