रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं। परिवार ने संबंधित थाने में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस प्रशासन से युवक की तलाश कराने और उसे सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लापता युवक फाजिल कोखराज थाना क्षेत्र के अलीगंज गांव का निवासी है। बताया जाता है कि वह 7 अक्टूबर 2026 को अपने गांव से संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज स्थित अपनी ससुराल आया था। इसके अगले दिन यानी 8 अक्टूबर की सुबह करीब नौ बजे वह मूरतगंज से निकला, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। काफी समय बीत जाने के बाद भी फाजिल का कोई पता नहीं चलने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिवार के लोगों ने अपने स्तर से उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर संबंधित थाने में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से मदद मांगी है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक का पता लगाने और उसे जल्द से जल्द सुरक्षित घर वापस पहुंचाने की मांग की है।
परिजनों ने आम लोगों से भी मदद मांगी है। फाजिल के लापता होने से परिवार के लोग परेशान हैं और उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को फाजिल के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें, ताकि उसकी तलाश में मदद मिल सके। फिलहाल परिजन युवक की बरामदगी का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस की तलाश में लापता फाजिल के संबंध में कब तक जानकारी सामने आती है।
0 Comments