Ticker

6/recent/ticker-posts

आम के बाग में मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त...

रिपोर्ट-जैगम हलीम 

कौशाम्बी‌ : कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया पश्चिम गांव में नौढ़िया रोड के किनारे स्थित आम के बाग में पीपल के पेड़ के नीचे एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ ग्रामीण शौच के लिए गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पीपल के पेड़ के नीचे पड़े एक बुजुर्ग व्यक्ति पर पड़ी। पास जाकर देखने पर बुजुर्ग के मृत होने की आशंका हुई। ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। इसके बाद कोखराज थाना प्रभारी संतोष कुमार शर्मा को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और सिराथू क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू की। वहीं, शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के साथ ही मामले की जांच में जुटी है। बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
खबर को और संक्षिप्त बनाएं

Post a Comment

0 Comments